ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है
इसको छू कर वीर सपूतों की, धड़कन पहचानी जाती है
धरती को मां संबोधित कर, गर्व कराता है भारत
चिकनी दोमट बलुई काली, पर्व मनाता है भारत
इस पर आंच न आने पाए, बंदूकें तानी जाती हैं
ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है
गीता कुरान गुरुग्रंथ बाइबिल,सब कुछ भारत अपनाया है
जब जब दुश्मन खड़ा हुआ, मिट्टी में उसे मिलाया है
सरहद पर महके जो खुशबू, वीरों से पहचानी जाती है
ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है
Comments
Post a Comment