Skip to main content

गणतंत्र दिवस

 लिख कर आज लहू से, दिल की प्यास बुझाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

आंख उठा कर ऊपर देखो, भारत आज खड़ा नभ में

आत्मशक्ति से एक बना है, विश्वास जमा है रग रग में

हम याद रखेंगे वीरों को, मिलकर शीश झुकाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

हिन्दुस्तां परिवार हमारा, सारा सच भी हिस्सा है

मिटा देंगे आतंक यहां से, जो जन्म जन्म का किस्सा है

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मिलकर सौगंध उठाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

अमर बने जो देश के खातिर, उनको तिलक लगाना है

कश्मीर धारा से गद्दारों को, मिलकर आज भगाना है

देश भक्ति के फूलों से, सारा सच महकाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

शास्त्री बोस जवाहर गांधी, आजाद आज भी जिन्दा हैं

स्वागत है श्री मान सत्य का, निंदनीय की निन्दा है

भारत मां की रक्षा खातिर, मौत से भी टकराएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

गद्दारों के खंजर खा कर, धरा को जिसने सींचा है

उन बलिदानी बेटों से, भारत का मस्तक ऊंचा है

छुपे हुए गद्दारों को, हम खींच के बाहर लाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

भिन्न भिन्न हैं लोग यहां पर, भिन्न धर्म की ज्योती है

अखण्ड देश है भारत अपना, जैसे आंख में मोती है

संविधान की मर्यादा में, राज धर्म अपनाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, शौर्य दिखाएगा भारत

सम्मानित कर बलवीरों को, पर्व मनाएगा भारत

बलिदान व्यर्थ ना हो रण में, बिसरे को याद दिलाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे

किंचित भर नहीं डिगेंगे हम, नहीं डिगेगा अपना मन

निवछावर है ज्योति कलम, मां तुम्हे समर्पित है जीवन

भारत माता की जय जय हो, नारा यही लगाएंगे

हिन्द देश के झण्डे को, अम्बर तक लहराएंगे


ज्योति प्रकाश राय

भटगवां, इटहरा, भदोही उत्तर प्रदेश

8879648743

Comments

Popular posts from this blog

होली 2020

आप सभी को रंगो और उमंगो से भरे त्यौहार , होली की ढेर सारी शुभकामनायें  होलिका दहन हुई, प्रह्लाद अग्नि बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! ध्रुव को तार-तार किया, किसी अहंकार ने ॐ हरी-हरी तब, लगे ध्रुव पुकारने प्याला हरी नाम पिये, बैठे धरा बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! विष्णु ज्ञान राग भरे, नभ में जगमगा रहे मय के अहंकार में, मनुष्य डगमगा रहे प्रगति सीधे हाँथ में, आड़े हाँथ खींच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! आओ सभी भस्म करें, अपने-अपने पाप को ज्योति प्रज्वलित करें, ज्योति से मिलाप को आज फिर प्रमाण मिला, सत्य सबके बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !!  !! ज्योति प्रकाश राय !!

बिछड़े रास्ते

 कर रहे थे कत्ल वो सर-ए-आम बाजार में खून की प्यासी दिखी हर चमक तलवार में गिर रहा था सिर कहीं धड़ कहीं पर गिर रहा लेकर बहू ,बेटियों को बाप पागल फिर रहा आतंक का यह शोर था शोर था यह काफ़िरों का मिलता नहीं था रास्ता झुंड था मुसाफिरों का छीन कर भी बन गए वो हमदर्द सारे हिन्द के जो नहीं बोले कभी जय हिंद गुरु गोविंद के भर पेट उनको रोटियाँ देता रहा हिंदोस्तां उनके दिलों में पल रही कुरीतियाँ पाकिस्तां गलतियाँ कर के भी वो ताज पहनाये गए हिंद-ए-वतन के वास्ते घर सभी जलाये गए वो जुर्म की सीमा सभी लाँघ कर बागी हुए तब हिंदुस्तां के जांबाज भी देश में दाग़ी हुए भ्रष्ट होता देख सब करवट लिया फिर देश ने देख कर फिर पात्रता गद्दी दिया उपदेश में राज अब तेरा चले कश्मीर - कन्या छोर तक कर ले जहाँ को कैद तू देख चारों ओर तक हो गए हैं सब सजग ईश्वर भी तेरे साथ है सब पर चढ़ा है रंग भगवा तेज तेरे माथ है झुक रहे हैं वो सभी जो देश को थे खा रहे एक-एक कर के सभी मिटते हुए हैं जा रहे माफ़ी नहीं उनको मिले जो खा गए इंसानियत दण्ड उनको चाहिए जो फैला रहे हैवानियत ज्योति उज्ज्वल हो रहा अपने वतन के वास्ते मिल गए हैं फिर सभी को ...

मै तुम्हारा हूं

अपने दिल में, मेरे प्यार का अहसास रखना सारी कायनात एक तरफ, मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये वादियां, ये घटायें, ये मौसम, ये हवायें सब कुछ मैं छोड़ दूंगा, बस मेरा दिल अपने पास रखना मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये चांदनी रात , सितारों की चमक ये ठंडी हवायें , फूलों की महक बारिश की बूंदे , सहलाये बदन को जलता बदन , बढ़ाये अगन को क़यामत से लड़ने का, अभिलाष रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना ।। ज्योति प्रकाश राय ।।