Skip to main content

बहिष्कार

हैवान आंसुओं में सब डुबोना चाहता है

तबाह करके सबको अब रोना चाहता है

उसने खुद लुटाई इज्जत अपने वतन की

अब ढोंगी फरियाद कर संजोना चाहता है

हैवानियत की  सारी हदें  लांघ दी जिसने

वो अब इंसानों में सामिल होना चाहता है

बहिष्कार करना है ऐसे फरियादियों का

जो ईर्ष्या के बीज भू पर बोना चाहता है

बयां करता है सारा सच जिसकी सच्चाई

वो कांटा अब गुलाबी पुष्प होना चाहता है

दबाकर आज भी रंजिश दिल में साहिब

मिलकर दरिंदा मुकम्मल होना चाहता है

रास आया नहीं चमकता हिंदुस्तान जिसे

वो कालिख लगा कर मुंह धोना चाहता है

अब सच्चाई का सिक्का उछालेगा सारा सच

क्यों चिल्लाकर बुजदिल चुप होना चाहता है

गुनाहों को यकीनन माफ़ कर देता भारत

पर कौन अपने परिवार को खोना चाहता है

जिसने धज्जियां उड़ाई संविधान की पूरी

वो दागदार अब सभी दाग धोना चाहता है

बहिष्कार करना होगा बुराइयों का जड़ से

जो अंधेरा कायम कर खुश होना चाहता है

बेपरवाह आलम संग साजिशों की सियासत

धोखेबाज छिपने को गली कोना चाहता है

जिसकी जमानत भी जब्त हो गई घर में

वो लालकिले का सरदार होना चाहता है

कुछ लोग आए हैं उसके बीच बचाव करने

उन्हें पता नहीं तख्तापलट होना चाहता है

देख रहा है हिंदुस्तान अपने गुनहगारों को

हर गुनाहों कि सजा भारत देना चाहता है

निकाल  बाहर कर दो टिकैती डकैतों को

ज्योति अब हैवानों से हाथ धोना चाहता है

Comments

Popular posts from this blog

होली 2020

आप सभी को रंगो और उमंगो से भरे त्यौहार , होली की ढेर सारी शुभकामनायें  होलिका दहन हुई, प्रह्लाद अग्नि बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! ध्रुव को तार-तार किया, किसी अहंकार ने ॐ हरी-हरी तब, लगे ध्रुव पुकारने प्याला हरी नाम पिये, बैठे धरा बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! विष्णु ज्ञान राग भरे, नभ में जगमगा रहे मय के अहंकार में, मनुष्य डगमगा रहे प्रगति सीधे हाँथ में, आड़े हाँथ खींच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! आओ सभी भस्म करें, अपने-अपने पाप को ज्योति प्रज्वलित करें, ज्योति से मिलाप को आज फिर प्रमाण मिला, सत्य सबके बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !!  !! ज्योति प्रकाश राय !!

बिछड़े रास्ते

 कर रहे थे कत्ल वो सर-ए-आम बाजार में खून की प्यासी दिखी हर चमक तलवार में गिर रहा था सिर कहीं धड़ कहीं पर गिर रहा लेकर बहू ,बेटियों को बाप पागल फिर रहा आतंक का यह शोर था शोर था यह काफ़िरों का मिलता नहीं था रास्ता झुंड था मुसाफिरों का छीन कर भी बन गए वो हमदर्द सारे हिन्द के जो नहीं बोले कभी जय हिंद गुरु गोविंद के भर पेट उनको रोटियाँ देता रहा हिंदोस्तां उनके दिलों में पल रही कुरीतियाँ पाकिस्तां गलतियाँ कर के भी वो ताज पहनाये गए हिंद-ए-वतन के वास्ते घर सभी जलाये गए वो जुर्म की सीमा सभी लाँघ कर बागी हुए तब हिंदुस्तां के जांबाज भी देश में दाग़ी हुए भ्रष्ट होता देख सब करवट लिया फिर देश ने देख कर फिर पात्रता गद्दी दिया उपदेश में राज अब तेरा चले कश्मीर - कन्या छोर तक कर ले जहाँ को कैद तू देख चारों ओर तक हो गए हैं सब सजग ईश्वर भी तेरे साथ है सब पर चढ़ा है रंग भगवा तेज तेरे माथ है झुक रहे हैं वो सभी जो देश को थे खा रहे एक-एक कर के सभी मिटते हुए हैं जा रहे माफ़ी नहीं उनको मिले जो खा गए इंसानियत दण्ड उनको चाहिए जो फैला रहे हैवानियत ज्योति उज्ज्वल हो रहा अपने वतन के वास्ते मिल गए हैं फिर सभी को ...

हिन्दुस्तान की मिट्टी

ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है इसको छू कर वीर सपूतों की, धड़कन पहचानी जाती है धरती को मां संबोधित कर, गर्व कराता है भारत चिकनी दोमट बलुई काली, पर्व मनाता है भारत इस पर आंच न आने पाए, बंदूकें तानी जाती हैं ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है गीता कुरान गुरुग्रंथ बाइबिल,सब कुछ भारत अपनाया है जब जब दुश्मन खड़ा हुआ, मिट्टी में उसे मिलाया है सरहद पर महके जो खुशबू, वीरों से पहचानी जाती है ये हिन्दुस्तान की मिट्टी है, मां के नाम से जानी जाती है