Skip to main content

जल

जल ही जीवन है इस बात में कोई शक नहीं है। क्योंकी धरती पर सभी जीवित प्राणियों को बिना जल के जीवित रह पाना यहां संभव नहीं है। सभी प्राणियों के लिए जल अमृत के समान है। वैसे तो धरती के चारों ओर पानी ही पानी है जो सत्तर प्रतिशत है लेकिन जो पानी हम पीते हैं या उपयोग करते हैं वह मात्र एक प्रतिशत ही है।
वह भी हमे प्रकृति द्वारा भेंट किया गया उपहार है। बिना जल के हमारा जीवन विलुप्त हो जाएगा इसलिए हमे जितना हो सके पानी का बचत करना चाहिए। आगे आने वाले दिनों में जल समस्या एक विकराल रूप धारण कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो पानी के लिए ही होगा।
क्योंकी अथाह सागर में जल होने बाद भी हम उसका उपयोग नहीं कर सकते हैं। वो इसलिए क्योंकि समुद्र का जल खारा होता है और जिस पानी का उपयोग हम करते हैं उसके संरक्षण के बारे में हम तनिक भी विचार नहीं करते हैं।
जल प्रदूषण -
विश्व भर में अनेक ऐसी कंपनी, कारखाने हैं जिसका निकास नालों के द्वारा होकर सीधे - सीधे स्वच्छ तालाब और नदियों में होता है। और पानी को प्रदूषित करता है। प्रदूषित पानी हम नहीं पी सकते इसलिए हमे पानी को प्रदूषण मुक्त बनाना चाहिए।
जल प्रदूषण भी हमारे जीवन में एक गंभीर समस्या के रूप में जन्म लेकर उभरता हुआ कारण है। जल प्रदूषण के रोकथाम के लिए हम सभी को खुद से सजग होना आवश्यक है। जल ही जीवन का दूसरा नाम है इसलिए हमें पृथ्वी पर जल के महत्व को समझना चाहिए और पानी को बर्बाद होने से बचाना चाहिए।
जल संरक्षण -
जल संरक्षण करने के लिए हमे अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपने जीवन के प्रतिदिन की गतिविधियों में कुछ सकारात्मक बदलाव बदलाव करने की जरूरत है। जैसे - पानी के उपयोग होने के बाद नल को ठीक तरह से बंद करना और यदि कहीं भी नल से पानी गिरता देखने पर उसे बंद करना चाहिए। यदि किसी भी नल से बूंद - बूंद करके लगातार पानी टपकता है तो एक सप्ताह में लगभग सत्तर लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
इसलिए हमें पानी को कम खर्च कर उपयोग करना चाहिए।
जल अमूल्य धरोहर -
जल हमारी पृथ्वी पर अमूल्य धरोहर है अगर हम इसका ख्याल नहीं रखेंगे तो पूरी पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। इसलिए जल बचाने के लिए हमे भरपूर प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हमें केवल सरकार को ही दोष नहीं देना चाहिए हमें खुद भी जागरूक होकर जल संरक्षण करना होगा और सभी को इसके प्रति जागरूक बनाना होगा। क्योंकी "जल है तो कल है" और तो ही यह पर्यावरण है और प्राकृतिक वनस्पति है तो ही यह पृथ्वी है और हम सबका जीवन संभव है। 
मित्रों यह लेख मात्र एक लेख नहीं है इसे हम सबको अपने जीवन में उतारना ही मात्र एक उपाय है इसलिए जितना हो सके उससे अधिक प्रयास कर के पानी का संरक्षण करें तभी हम सबका और आने वाले पीढ़ियों का जीवन संभव होगा। धन्यवाद
।। ज्योति प्रकाश राय ।।

Comments

Popular posts from this blog

होली 2020

आप सभी को रंगो और उमंगो से भरे त्यौहार , होली की ढेर सारी शुभकामनायें  होलिका दहन हुई, प्रह्लाद अग्नि बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! ध्रुव को तार-तार किया, किसी अहंकार ने ॐ हरी-हरी तब, लगे ध्रुव पुकारने प्याला हरी नाम पिये, बैठे धरा बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! विष्णु ज्ञान राग भरे, नभ में जगमगा रहे मय के अहंकार में, मनुष्य डगमगा रहे प्रगति सीधे हाँथ में, आड़े हाँथ खींच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! आओ सभी भस्म करें, अपने-अपने पाप को ज्योति प्रज्वलित करें, ज्योति से मिलाप को आज फिर प्रमाण मिला, सत्य सबके बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !!  !! ज्योति प्रकाश राय !!

बिछड़े रास्ते

 कर रहे थे कत्ल वो सर-ए-आम बाजार में खून की प्यासी दिखी हर चमक तलवार में गिर रहा था सिर कहीं धड़ कहीं पर गिर रहा लेकर बहू ,बेटियों को बाप पागल फिर रहा आतंक का यह शोर था शोर था यह काफ़िरों का मिलता नहीं था रास्ता झुंड था मुसाफिरों का छीन कर भी बन गए वो हमदर्द सारे हिन्द के जो नहीं बोले कभी जय हिंद गुरु गोविंद के भर पेट उनको रोटियाँ देता रहा हिंदोस्तां उनके दिलों में पल रही कुरीतियाँ पाकिस्तां गलतियाँ कर के भी वो ताज पहनाये गए हिंद-ए-वतन के वास्ते घर सभी जलाये गए वो जुर्म की सीमा सभी लाँघ कर बागी हुए तब हिंदुस्तां के जांबाज भी देश में दाग़ी हुए भ्रष्ट होता देख सब करवट लिया फिर देश ने देख कर फिर पात्रता गद्दी दिया उपदेश में राज अब तेरा चले कश्मीर - कन्या छोर तक कर ले जहाँ को कैद तू देख चारों ओर तक हो गए हैं सब सजग ईश्वर भी तेरे साथ है सब पर चढ़ा है रंग भगवा तेज तेरे माथ है झुक रहे हैं वो सभी जो देश को थे खा रहे एक-एक कर के सभी मिटते हुए हैं जा रहे माफ़ी नहीं उनको मिले जो खा गए इंसानियत दण्ड उनको चाहिए जो फैला रहे हैवानियत ज्योति उज्ज्वल हो रहा अपने वतन के वास्ते मिल गए हैं फिर सभी को ...

मै तुम्हारा हूं

अपने दिल में, मेरे प्यार का अहसास रखना सारी कायनात एक तरफ, मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये वादियां, ये घटायें, ये मौसम, ये हवायें सब कुछ मैं छोड़ दूंगा, बस मेरा दिल अपने पास रखना मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये चांदनी रात , सितारों की चमक ये ठंडी हवायें , फूलों की महक बारिश की बूंदे , सहलाये बदन को जलता बदन , बढ़ाये अगन को क़यामत से लड़ने का, अभिलाष रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना ।। ज्योति प्रकाश राय ।।