Skip to main content

दास्ताँ

देखा था जो भी स्वप्न वो स्वप्न छल गए

गुजरी जवान उम्र ख्वाहिश भी टल गए

सोचा था  वो बनेंगे  सहारा बुढ़ापे का

रुपया कमाने घर से बच्चे भी कल गए    (1) 


हम दो ही रह गए हैं अपनी हवेली में

जीता है जैसे आदमी किस्से पहेली में


वो पेड़ गिर रहा जो छाया था दे रहा

फल नही तो नाम का साया था दे रहा


अहमियत से ज्यादा तुम पर लुटा दिया

जीता गया तुम्हे खुद को मिटा दिया


मांगा था जो भी तुमने वो सब दिया तुम्हे

कर्जे में डूब कर भी खुश कर दिया तुम्हे


तकलीफ तब हुई जब तन से बल गए

रुपया कमाने घर से बच्चे भी कल गए    (2) 


क्या याद है तुम्हे या भूल तुम गए

आकर हमारी बाहों में जब झूल तुम गए


खुश होकर मैंने तुम्हे कंधा बिठा लिया

सिर पर खड़ा किया चंदा दिखा दिया


अंगुली पकड़ चले जब थोड़े बड़े हुए

बैठा जमीं पे मै हाँ तब तुम खड़े हुए


मुस्कान देख कर मेरा दिल मचल गया

तुमको हँसाने खातिर मै फिसल गया


तड़पे बहुत थे हम शाला को चल गए

रुपया कमाने घर से बच्चे भी कल गए    (3) 


पेंसिल रबर शियाही काॅपी दिया तुम्हे

जिद पे अड़े थे जब टॉफी दिया तुम्हे


जब भी दिवाली आई दीपक जलाए हम

जो भी कहा था तुमने तुमको दिलाए हम


तुमको ना कोई गम हो गम को भुला दिया

एक बार की है बात तुमको रुला दिया


अम्मा तुम्हारी रात भर खाना नही खाई

पछता रहा था मै भी नींद नही आई


उस वक्त के थे प्रश्न जो आज हल भए

रुपया कमाने घर से बच्चे भी कल गए   (4) 


कुछ भी किया मगर काबिल बना दिया

निश्चिंत हो गए जब मालिक बना दिया


चेहरे का रंग देखा निहाल हम हुए

हँसने लगे थे तुम मालामाल हम हुए


अब सोचता हूँ मै कि नादान कौन था

अपने ही घर में दोनों मेहमान कौन था


इस उम्र के पड़ाव पर आवाज़ दूँ किसे

अब अंत हो रहा  सर-ए-ताज दूँ किसे


कितना सुनाएँ दास्ताँ बीते जो पल गए

रुपया कमाने घर से बच्चे भी कल गए   (5)


ज्योति प्रकाश राय

भदोही, उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

होली 2020

आप सभी को रंगो और उमंगो से भरे त्यौहार , होली की ढेर सारी शुभकामनायें  होलिका दहन हुई, प्रह्लाद अग्नि बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! ध्रुव को तार-तार किया, किसी अहंकार ने ॐ हरी-हरी तब, लगे ध्रुव पुकारने प्याला हरी नाम पिये, बैठे धरा बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! विष्णु ज्ञान राग भरे, नभ में जगमगा रहे मय के अहंकार में, मनुष्य डगमगा रहे प्रगति सीधे हाँथ में, आड़े हाँथ खींच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !! आओ सभी भस्म करें, अपने-अपने पाप को ज्योति प्रज्वलित करें, ज्योति से मिलाप को आज फिर प्रमाण मिला, सत्य सबके बीच रहे ! भक्त वो मिटे कहाँ, प्रभू जिसे सींच रहे !!  !! ज्योति प्रकाश राय !!

बिछड़े रास्ते

 कर रहे थे कत्ल वो सर-ए-आम बाजार में खून की प्यासी दिखी हर चमक तलवार में गिर रहा था सिर कहीं धड़ कहीं पर गिर रहा लेकर बहू ,बेटियों को बाप पागल फिर रहा आतंक का यह शोर था शोर था यह काफ़िरों का मिलता नहीं था रास्ता झुंड था मुसाफिरों का छीन कर भी बन गए वो हमदर्द सारे हिन्द के जो नहीं बोले कभी जय हिंद गुरु गोविंद के भर पेट उनको रोटियाँ देता रहा हिंदोस्तां उनके दिलों में पल रही कुरीतियाँ पाकिस्तां गलतियाँ कर के भी वो ताज पहनाये गए हिंद-ए-वतन के वास्ते घर सभी जलाये गए वो जुर्म की सीमा सभी लाँघ कर बागी हुए तब हिंदुस्तां के जांबाज भी देश में दाग़ी हुए भ्रष्ट होता देख सब करवट लिया फिर देश ने देख कर फिर पात्रता गद्दी दिया उपदेश में राज अब तेरा चले कश्मीर - कन्या छोर तक कर ले जहाँ को कैद तू देख चारों ओर तक हो गए हैं सब सजग ईश्वर भी तेरे साथ है सब पर चढ़ा है रंग भगवा तेज तेरे माथ है झुक रहे हैं वो सभी जो देश को थे खा रहे एक-एक कर के सभी मिटते हुए हैं जा रहे माफ़ी नहीं उनको मिले जो खा गए इंसानियत दण्ड उनको चाहिए जो फैला रहे हैवानियत ज्योति उज्ज्वल हो रहा अपने वतन के वास्ते मिल गए हैं फिर सभी को ...

मै तुम्हारा हूं

अपने दिल में, मेरे प्यार का अहसास रखना सारी कायनात एक तरफ, मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये वादियां, ये घटायें, ये मौसम, ये हवायें सब कुछ मैं छोड़ दूंगा, बस मेरा दिल अपने पास रखना मैं तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना ये चांदनी रात , सितारों की चमक ये ठंडी हवायें , फूलों की महक बारिश की बूंदे , सहलाये बदन को जलता बदन , बढ़ाये अगन को क़यामत से लड़ने का, अभिलाष रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना मैं तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना ।। ज्योति प्रकाश राय ।।